November 14, 2025
332597634aebdcebc49c867433598f88811deef1bfbb74f59ac7a6189d50cd943538278a

यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार को तीसरे पहर अनियंत्रित वेगनआर कार डिवाइडर लांघ दूसरी लेन पर आ गई। आगरा की ओर से आ रही रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है।

दिल्ली उत्तम नगर थाना क्षेत्र के विष्णु विहार कालोनी निवासी दुर्गेश अपने गांव फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज कार से जा रहे थे। कार में दुर्गेश की पुत्री अंशू उर्फ अंशिका, आशुतोष समेत छह लोग सवार थे। यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 99 पर कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर को लांघकर कार आगरा-नोएडा लेन पर आकर पलट गई। आगरा से आ रही गौतम बुद्धनगर डिपो की बस ने कार में टक्कर मार दी।

बस में फंसकर कार काफी दूर तक घिसटती चली गई। आगरा-नोएडा लेन पर जाम लग गया। यमुना एक्सप्रेस वे और मांट टोल प्लाजा पुलिस चौकी प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह ने फोर्स के साथ पहुंचकर कार में फंसे यात्रियों को निकाला। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवा कर यातायात सामान्य कराया गया। जिला अस्पताल में दुर्गेश की भी मौत हो गई।

 

हादसे में दुर्गेश (40), दुर्गेश की पुत्री अंश उर्फ अंशिक (3), हरदोई के गांव खजुरारा निवासी आशुतोष (26) और कुसुपुरा निवासी अनूप कुमार (27) की मौत हो गई। दुर्गेश पत्नी तनु और पुत्री परी (2) घायल है। महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया। महिला बेहोश है। डा. प्रभाकर ने बताया, महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। इसलिए वह बोल नहीं पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!