November 14, 2025
18_08_2019-ganga_19497401_182259318

कैराना। यमुना नदी के जलस्तर में दूसरे दिन 35 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई। हालांकि, जलस्तर खतरे के निशान से काफी दूर है।
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से रविवार को यमुना नदी में अधिकतम 61962 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके अलावा जलस्तर में 230.30 मीटर पर था। सोमवार को शाम चार बजे जलस्तर में वृद्धि के बाद बहाव 230.65 मीटर पर पहुंच गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सोमवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में सुबह आठ बजे 46612 क्यूसेक, दस बजे 45086 क्यूसेक व शाम चार बजे 37424 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बता दें, एक सप्ताह पूर्व यमुना नदी में 3.20 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के कारण सहपत के निकट कटाव भी हुआ था। इसके अलावा हजारों बीघा फसलें जलमग्न हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!