May 13, 2026

कैराना। पुलिस ने छापेमारी कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
एसआई सतीश त्यागी ने बताया कि वह टीम के साथ नगर में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अलीपुर रोड पर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय की दीवार की ओट लेकर कुछ लोग जुआ खेल रहे थे, जिस पर मौके पर छापेमारी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 26500 रुपये की नकदी व ताश के पत्ते बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शौकीन, घनश्याम व उमर फारूख निवासीगण मोहल्ला आलकलां बताए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!