— यूपी—हरियाणा बॉर्डर पर हुआ हादसा, लापता दो किशोरों की तलाश जारी, परिजनों में मचा कोहराम
कैराना। यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर यमुना नदी में नहाने के दौरान चार किशोर गहरे कुंड में डूब गए। इनमें दो किशोरों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि दो की तलाश में सर्च आॅपरेशन जारी है। वहीं, हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामला कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव रामड़ा—नंगलाराई के सामने हरियाणा के पानीपत जिले के गांव तामशाबाद के निकट का है। जहां यमुना नदी में नहाने के दौरान समीर, वादिल, सैफ अली निवासीगण गांव झालपाड़ व अमन निवासी झांबा सनौली हरियाणा अपने एक अन्य साथी के साथ में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान वह चारों गहरे कुंड में डूब गए। साथियों को डूबता देख किनारे पर नहा रहे पांचवें साथी ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर आसपास के किसानों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना हरियाणा पुलिस—प्रशासन को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मोटरबोट के साथ गोताखोरों को बुलाया गया। यूपी के प्राइवेट गोताखोर भी वहां पहुंच गए और सर्च आॅपरेशन चलाया गया। बताया जा रहा है कि पांचों किशोर तामशाबाद गांव में जमात में आए हुए थे। उनकी उम्र करीब 16—17 वर्ष है। सुबह नमाज अदा करने और तालीम के बाद वह यमुना नदी पर नहाने गए थे, जिनमें एक की जान बच गई। वहीं, गोताखोरों द्वारा समीर व सैफ अली के शव को बरामद कर लिया गया। जबकि बाकी दोनों लापता किशोरों की तलाश में यमुना नदी में सर्च आॅपरेशन जारी था। उधर, हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!