March 12, 2026
FB_IMG_1600090418957

भारत की आज़ादी
कैराना। तेज आंधी के कारण बागवानों की आम की फसल को भारी नुकसान हो गया। जबकि विद्युत आपूर्ति भी करीब साढ़े 11 घंटे तक बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे मौसम में परिवर्तन हुआ। इसके बाद तेज आंधी चल पड़ी और बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। वहीं, आंधी के कारण बागवानों की आम की फसल को भारी नुकसान हो गया। बागों में पेड़ों पर लगा कच्चा आम टूटकर नीचे गिर गया, जिससे बागवान चिंतित नजर आए। इसके अलावा आंधी के कारण कंडेला से कैराना आ रही हाईवोल्टेज लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद कैराना कस्बा व गांवों में आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह करीब दस बजे आपूर्ति सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अतुल यादव ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे आंधी के कारण आपूर्ति बाधित हो गई, जिसे सुबह दस बजे सुचारू करा दिया गया।
– सचित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!