March 12, 2026
img_20216122731394

 

भारत की आजादी

कपिल विहार निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर पार्षद के खिलाफ किया प्रदर्शन

 

 

सहारनपुर – पेपर मिल रोड स्थित कपिल विहार कॉलोनी निवासीयो ने कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर पार्षद प्रतिनिधि के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया आपको बता दें की कुछ दिन पहले सहारनपुर के विश्वकर्मा चौक के पास पुराना पुल टूटने के कारण हकीकत नगर की ओर से जाने वाली पानी की पाइप लाइन टूट गई थी जिससे कपिल विहार कॉलोनी कि पानी की सप्लाई बंद हो गई थी जिससे कॉलोनी निवासी निवासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया की पार्षद ने न्यू कपिल विहार पानी की टंकी से कपिल विहार में पानी की सप्लाई शुरू कराई थी लेकिन बीती रात न्यू कपिल विहार के निवासियों के कहने पर पार्षद ने पानी की सप्लाई को वाल लगाकर बंद करा दिया है कॉलोनी वासियों की यह मांग है कि जिस प्रकार पानी की सप्लाई चल रही थी वह सुचारू रूप से ऐसे ही चलती रहे।

रिपोर्ट ; अबू बकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!