April 19, 2026
IMG-20210602-WA0084

भारत की आज़ादी
कैराना। एनएसएस वालंटियर्स ने आर्यपुरी स्थित स्लम बस्ती में लोगों एवं बच्चों को कोरोना के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपनी पॉकेट मनी से बच्चों को बिस्किट व नमकीन भी वितरित की।
बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के स्वयंसेवक सफाई भी, दवाई भी और कड़ाई भी जागरूकता के साथ कैराना देहात के आर्यपुरी में स्थित स्लम बस्ती में पहुंचे। उन्होंने कोरोना व वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक किया। एनएसएस वालंटियर्स आसिफ व दानिश ने इस अभियान को आरंभ किया। वालंटियर्स ने स्वयं की पॉकेट मनी से बच्चों को बिस्किट और नमकीन के पैकेट वितरित किए तथा शपथ दिलाई गई। बता दें कि राष्ट्रीय सेवा योजना शामली के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा एवं सह जिला नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कुमार के दिशा-निर्देशन में एनएसएस के स्वयंसेवक अपने समुदाय के लिए सेवा कार्यों के लिए सदैव तैयार रहते हैं। कोविड अनुरूप व्यवहार जागरूकता के लिए एनएसएस उत्तर प्रदेश एवं यूनिसेफ के संयुक्त अभियान में ई-शपथ में शामली के वालंटियर्स ने शानदार प्रदर्शन कर शामली को टॉप टेन में रखा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का ई-शपथ रैंकिंग में पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!