
भारत की आज़ादी
कैराना। अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में डुबकी लगाते हुए परिवार में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।
गुरुवार को अमावस्या के अवसर पर यूपी हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों प्रदेशों से श्रद्धालु पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने यमुना किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने परिवार में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान हरियाणा की ओर श्रद्धालुओं की संख्या अधिक देखी गई। हालांकि यूपी की ओर भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्यकर्म किया।