February 18, 2026
IMG-20210612-WA0092

भारत की आज़ादी
कैराना। एआरटीओ ने डग्गामारी में दौड़ रहे 12 वाहनों के चालान किए। उन पर 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।
शनिवार को एआरटीओ मुंशीलाल यमुना ब्रिज पर पहुंचे। जहां उन्होंने डग्गामारी में दौड़ रहे ईको व थ्रीव्हीलर को रुकवाकर कागजात की जांच की। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं होने और मानक पूरे नहीं मिलने पर एक दर्जन वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई के चलते डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एआरटीओ ने बताया कि 12 वाहनों चालान किए गए हैं। जबकि उन पर एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!