कैराना शामली

कांग्रेस उपाध्यक्ष के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने गरीबों को मास्क, व कपडे किये वितरित

कैराना। नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेसियो ने गरीब, निर्धन व असहाय लोगों को फेस मास्क, सैनिटाइजर व कपड़े वितरित किये और अपने नेता की दीर्घायु की कामना की।
कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिवस सादगी के साथ गरीब,निर्धन व असहाय लोगों के बीच जाकर मनाया। इस दौरान उन्होंने फेस मास्क, सैनिटाइजर व कपड़े आदि वितरित किये। साथ ही अपने नेता के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिला सचिव सीमा जाटव,मुस्तकीम मल्लाह,मोहम्मद शमीम, मोहम्मद फुरकान,समीर,अकबर जावेद सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *