कैराना शामली

शामली ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कैराना नगर में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता।

शामली ज़िला कांग्रेस कमेटी ने कैराना नगर में चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों लोगों ने ली सदस्यता।

शामली। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कैराना नगर में तीतरवाडा रोड पर स्थित इंडिया मेरिज होम में जनसभा की ओर सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।
दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष शामली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को भारत देश की जनता समझ गई हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। जनता दिन प्रतिदिन कांग्रेस पार्टी की ओर आकर्षित होती जा रही है।
जनता का भविष्य कांग्रेस में दिख रहा है आने वाला कल भी कांग्रेस का ही होगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी हर समाज की है। एक जाति पर काम नहीं करती सबको साथ लेकर चल ने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। भाजपा ने नारा दिया था “सबका साथ सबका विकास” मगर यह नारा झुठा साबित हो रहा है।
इस दमनकारी सरकार ने अंग्रेजी शासनकाल को ही अच्छा कहलवा दिया है। इस सरकार से जनता को कोई में उम्मीद नहीं है, जनता को इन्साफ मिलने की कोई उम्मीद नज़र नहीं आती है, चुनाव में ऐस ऐस झूठे वादे किए गए जो आज तक पुरे नहीं किए, भोली भाली जनता को विश्वास में लेकर गुमराह किया गया है।
निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की भारत देश में सरकार बनी तो किसान व्यापारी और मजदूर रोजगार से फल-फूल रहता था और आज भाजपा सरकार में जनता महंगाई की मार झेल रही है, कुर्सी बचाने के सिवा कुछ नहीं कर पा रही है भाजपा सरकार, लेकिन कांग्रेस सिर्फ अपनी जनता को खुश देखना चाहती है।
केराना नगर कांग्रेस अध्यक्ष जावेद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास किया है उसको में ईमानदारी से मेहनत करके निभाने का काम करुंगा, और कांग्रेस के सब पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलूंगा सभी का सम्मान करुंगा।
सभा को सम्बोधित किया दीपक सैनी कांग्रेस जिलाध्यक्ष, अखलाक प्रधान पीसीसी मेंबर, संदीप शर्मा, निशांत तोमर जिलाध्यक्ष युवा ने।
जनसभा में सीमा जाटव ज़िला उपाध्यक्ष, अंकित देशवाल वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, जावेद अध्यक्ष, सगीर वरिष्ठ कांग्रेसी, इन्तजार ब्लाक अध्यक्ष, कारी जी , सलीम सचिव, डाक्टर युनुस, खुर्शीद जिला सचिव, प्रदीप सैनी झाडखेडी, विकास शर्मा,
राशिद , अनवर, सुंदर सैनी राजेन्द्र सिंह, फुरकान , आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *