June 17, 2026
Ph.2 (7)

कैराना। नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निबंध प्रतियोगिता हुई।
शुक्रवार को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र—छात्राओं ने सड़क सुरक्षा की आवश्यकता, वाहन चालकों और पैदल यात्रियों संबंधी नियमों, सावधानियां, सुरक्षा तथा यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाली क्षति को लेकर प्रतिभा दिखाई गई। अन्नू, फरीन ने प्रथम स्थान, काजल, मंतशा, महक ने द्वितीय तथा अर्शी, अंकिता चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डॉली व डॉ नीतू त्यागी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!