कैराना। सड़क दुर्घटना में दंपति और उनके बेटे की मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मोहल्ला आलकलां ब्लॉक कॉलोनी निवासी कालूराम अपनी पत्नी सुनीता, पिता सुखबीर सिंह व मां श्यामो के साथ शामली से घर लौट रहे थे। तभी नेशनल हाईवे पर भास्कर स्कूल के निकट उनकी कार की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई थी, जिसमें वह चारों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के दिन ही रात में कालूराम, सुखबीर व श्यामो की पानीपत हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक कालूराम के पुत्र विशाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है।