कैराना शामली

सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा

कैराना। दो दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
नगर के मोहल्ला पीपलोतला निवासी अरविंद मित्तल उर्फ मुन्नू (55) एकादशी के मौके पर हरियाणा के समालखा के निकट चिलकाना धाम के दर्शन कर लौट रहा था। साथ में उसका बेटा पारस भी था। तभी रास्ते में सनौली के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें दोनों पिता—पुत्र घायल हो गए थे। इनमें अरविंद मित्तल को गंभीर हालत में रेफर किया गया था, जिसे परिजनों द्वारा घायल को मुजफ्फरनगर के हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में यमुना ब्रिज के निकट स्थित शमशान घाट पर दिवंगत का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *