कैराना शामली

किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार

 

किसानों के धरनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार
– कंडेला के निकट निर्माणाधीन फ्लाईओवर की ऊंचाई कम करने पर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
– समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्य चालू नहीं होने देने की चेतावनी
कैराना। रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर की कम ऊंचाई करने के विरोध में तीसरे दिन भी किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर किसानों की समस्या जानी और उन्हें शीघ्र समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्य चालू नहीं होने देने की चेतावनी दी है।
   गांव कंडेला के निकट रिंग रोड पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर किसानों में आक्रोश थम नहीं रहा है। गुरुवार को तीसरे दिन भी किसान ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए और निर्माण कार्य नहीं चलने दिया। उनका कहना है कि फ्लाईओवर की ऊंचाई करीब साढ़े पांच मीटर तक होनी चाहिए, जबकि चार मीटर पर ही बनाने के लिए काम किया जा रहा है, जिस कारण गन्नों के ट्रक फ्लाईओवर के नीचे से निकल नहीं पाएंगे। ऐसे में किसानों के सामने भारी परेशानियां होगी। वहीं, भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान भी धरनास्थल पर पहुंचे, जिन्होंने किसानों के समस्याओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद नायब तहसीलदार गौरव सांगवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और उन्हें शीघ्र ही समस्या का समाधान कराने का आश्वसन दिया। किसानों ने समस्या का समाधान नहीं होने तक कार्य चालू नहीं होने देने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *