April 19, 2026
IMG-20210605-WA0112

कैराना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में किसान क्रांति दिवस मनाया। उन्होंने पीएम के नाम तहसील को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष गय्यूर हसन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किसान एकता मोर्चा के आह्वान पर किसान क्रांति दिवस मनाया। उन्होंने कृषि कानूनों के विरोध में तहसील में पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कृषि कानूनों को रद्द करने, गन्ना भुगतान किए जाने व बिजली बिल न बढ़ाए जाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि जब तक कृषि कानून रद्द नहीं होते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान ग्राम गोगवान अध्यक्ष आमिर अली, मुनव्वर चौधरी, इरफान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!