February 18, 2026
IMG-20210605-WA0132

भारत की आज़ादी
कैराना। विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर क्षेत्र के गांव दभेड़ीखुर्द में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री द्वारा पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान खेत व घरों में दर्जनों पौधे लगाए गए तथा लोगों को पौधे भेंट कर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया। उधर, गांव गोगवान में ब्लॉक उपाध्यक्ष चौधरी इरफान व ग्राम गोगवान अध्यक्ष आमिर अली ने पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और कहा कि पेड़-पौधे ही हमें शुद्ध ऑक्सीजन देते हैं, इसलिए पेड़-पौधे लगाएं और उनकी देखभाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!