April 20, 2026
IMG-20210605-WA0134

भारत की आज़ादी
कैराना। जय हो एनिमल केयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने यमुना तट पर सफाई कर पौधारोपण किया।
शनिवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जय हो एनिमल केयर ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना तट पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई करने के साथ ही कूड़ा-कर्कट उठाया गया। वहीं, पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान संस्था के संस्थापक विकास मुखिया, कृष्ण मित्तल, अमर सिंह रावल, अर्जुन पुंडीर, अजय पुंडीर, राहुल प्रजापत उर्फ छोटू, दीपक कुमार, रवि खोखर आदि मौजूद रहे। ज्ञात हो कि जय हो एनिमल केयर ट्रस्ट रोड एक्सीडेंट में घायल, बीमार गोवंश व अन्य पशुओं को उपचार देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!