भारत की आज़ादी
शामली। किसान यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक में किसान आन्दोलन में आगे की रणनीति बनाये जाने के लिए चर्चा की गई। उन्होने आवारा पशुओं से बेहाल किसानों की समस्याओं को भी उठाया है।
रविवार को क्षेत्र के गांव बहावडी स्थित बाबा श्याम सिंह के आवास पर किसान यूनियन के पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बाबा श्याम सिंह ने कहा कि दिल्ली के चारों तरफ चल रहे किसान आंदोलन में अधिक से अधिक भाग ले। अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गन्ना भुगतान न होने से किसानों को परेशानी हो रही है। बिजली के बढ़े दाम भी एक बहुत बड़ी समस्या है। आवारा पशु हर गांव में एक बहुत बड़ी समस्या बन गए है।ं लोग रात रात भर खेतों में जाकर पहरा देते हैं और फिर भी आवारा पशु फसल नष्ट कर जाते हैं। जिलाध्यक्ष अमित निर्वाल, विपुल निर्वाल, जयपाल सिंह, हरेंद्र मलिक, सुरेंद्र सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।