May 4, 2026
WhatsApp Image 2021-06-14 at 4.58.03 PM

कैराना। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक मामले में इस्लामनगर देहात निवासी एक पक्ष के मुस्तकीम, दिलशाद, नदीम, जावेद, भूरा व दूसरे पक्ष के जुनैद, उवैस व जावेद को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि आरोपी बाल कटवाने व पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ रहे थे। उधर, दूसरे मामले में कांधला तिराहे पर गाड़ी तेज चलाते हुए लोगों से झगड़ने के आरोप में दीपक निवासी किशनपुर बराल थाना रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया। उसकी ईको गाड़ी भी सीज कर दी गई। पुलिस ने सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान कर उन्हें सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!