WhatsApp Image 2021-06-20 at 1.58.06 PM (1)

यूपी व हरियाणा से हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, प्राइवेट गोताखोर रहे तैनात
कैराना। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यूपी व हरियाणा से यमुना नदी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्यकर्म किया। स्नान के चलते यमुना नदी पर प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे।
रविवार को गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी पर दोनों राज्यों से सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर यमुना नदी किनारे विशेष पूजा-अर्चना की तथा यमुना नदी में स्नान किया। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अघ्र्य दिया और परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। वहीं, श्रद्धालुओं ने दान-पुण्यकर्म किया। इसके अलावा यमुना किनारे लगी खेल-खिलौनों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी की गई। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने अपने मन-पसंदीदा सामानों की खरीदारी की। उधर, यमुना नदी पर स्नान के चलते प्राइवेट गोताखोर तैनात रहे। पुलिस भी यमुना पर गश्त करती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!