February 18, 2026
IMG-20211219-WA0095

चौधरी उस्मान चौधरी
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कस्बे में व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष आशीष मित्तल के आवास पर व्यापारियो के साथ एक बैठक की । बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार की खूबियों को गिनाते हुए प्रदेश में रामराज्य की संज्ञा दी तो विपक्ष को रावण की सेना बताया ।
रविवार को भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनीत अग्रवाल शरद ने नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष मित्तल के आवास पर पहुचे । व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में गुंदागर्दी का ग्राफ काफी नीचे आ गया है । प्रत्येक वर्ग खुश है ।समाज वादी पार्टी पर निशाना साधते हुये कहा कि लाल टोपी वाले और समाजवादी पार्टी के झंडे लगी गाड़ियों में बैठे व्यक्ति की पहचान गुंडों के रूप में होती आई है । गठबंधन को रावण की सेना बताते हुए दावा किया कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा पार्टी 350 प्लस सीटें लेकर उत्तर प्रदेश में फिर से बहुमत में सरकार बनाने वाली है ।
इस मौके पर आशीष मित्तल के अलावा कैराना से पंकज शर्मा , वैभव नामदेव , अश्वनी शर्मा उर्फ काका शर्मा , विनोद रुहेला रवि गहलोत शशांक गोयल आदि व्यापारी मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!