कैराना शामली

यमुना के जलस्तर में उतार—चढ़ाव जारी

कैराना। यमुना नदी के जलस्तर में उतार—चढ़ाव का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जलस्तर में 45 सेंमी. की वृद्धि होने पर बहाव 230.50 मीटर पर पहुंच गया। यहां से चेतावनी बिंदु 50 सेंमी. की दूरी पर है।
मानसून के चलते हथिनीकुंड बैराज से निरंतर यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। गुरुवार शाम यमुना ब्रिज पर जलस्तर 230.05 मीटर पर था। जबकि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 60762 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया था। उक्त पानी के कारण शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर बढ़कर 230.30 मीटर पर पहुुंच गया। इसके बाद भी जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई तथा शाम चार बजे 230.50 मीटर पर बहाव रिकॉर्ड किया गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर पर और खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 29544 क्यूसेक व शाम चार बजे 33338 क्यूसेक पानी भी डिस्चार्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *