April 24, 2026
download (3)

कैराना। विद्युत व विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी कर पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान एक लाख से अधिक बकाया भी जमा कराया गया।
शुक्रवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने प्रभारी हरपाल सिंह व विद्युत जेई राकेश कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी की रोकथाम हेतु नगर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान मोहल्ला आलकलां आलखुर्द व शंकर सौदियान आदि में पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मौके की वीडियोग्राफी कराने के साथ ही संबंधित व्यक्तियों के केबिल जब्त कर लिए गए तथा पुन: बिजली चोरी नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। वहीं, टीम ने सात बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा एक लाख 15 हजार रुपये बकाया भी जमा कराया गया। विभाग की ओर से बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!