January 16, 2026
IMG-20230722-WA0029
कैराना। कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस के दौरान 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
   शनिवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम स्वप्निल यादव की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न मामलों से संबंधित 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें अधिकतर राजस्व विभाग से संबंधित थे। मौके पर एक भी शिकायती पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र प्रेषित करते हुए उनके यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!