कैराना शामली

तावनी बिंदु से एक चेमीटर नीचे यमुना का जलस्तर, राहत

 

कैराना। यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से एक मीटर नीचे पहुंच गया है। इसके चलते तटवर्ती किसानों को राहत मिलती नजर आ रही है।
हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में निरंतर पानी छोड़े जाने के चलते सोमवार को जलस्तर खतरे का निशान 231.50 मीटर को छू गया था। हालांकि, इसके बाद जलस्तर निरंतर घटता गया और जलस्तर चेतावनी बिंदु 231 मीटर से नीचे पहुंच गया। मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना का जलस्तर 230.80 मीटर तथा शाम 4 बजे 229.95 मीटर पर दर्ज किया गया। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बबताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 29622 क्यूसेक व शाम चार बजे 31278 क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया। फिलहाल यमुना से बाढ़ का कोई खतरा नहीं है। तटवर्ती किसानों को भी राहत मिल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *