कैराना शामली

यमुना नदी के जलस्तर में उतार—चढ़ाव जारी

— एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा
— फसलों को हुए नुकसान के बारे में की जानकारी
कैराना। यमुना नदी के जलस्तर में उतार—चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हालांकि, जलस्तर चेतावनी बिंदु से सवा मीटर नीचे हैं। एसडीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसलों के नुकसान की जानकारी की।
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोड़ा जा रहा है, तो जलस्तर में उतार—चढ़ाव भी चल रहा है। बुधवार शाम चार बजे यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 1.30 मीटर कम था तथा बहाव 229.70 मीटर रिकॉर्ड किय गया था। गुरुवार सुबह आठ बजे जलस्तर 70 सेंमी बढ़कर 230.40 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि, शाम चार बजे जलस्तर 230.27 मीटर पर दर्ज किया गया। उधर, सुबह आठ बजे 35586 क्यूसेक व शाम चार बजे 30266 क्यूसेक पानी भी प्रवाहित किया गया। इससे क्षेत्र में कोई खतरा नहीं हैं। उधर, एसडीएम स्वप्निल यादव ने यमुना नदी से फसलों में आई बाढ़ को लेकर गांव इस्सोपुर खुरगान, मोहम्मदपुर राई, नंगलाराई, रामड़ा, हैदरपुर व मवी का दौरा किया। उन्होंने निरीक्षण करते हुए किसानों से बातचीत की तथा फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी की गई। इस दौरान किसानों ने फसलों के नुकसान का मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *