कैराना शामली

जलस्तर घटने पर मिली राहत

कैराना। यमुना नदी का जलस्तर सामान्य हो रहा है। इससे किसानों को राहत मिली है।
हाल ही में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छू गया था। इसके बाद हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी की मात्रा कम हो गई, जिससे यमुना नदी का जलस्तर भी सामान्य होता जा रहा है। गुरुवार शाम यमुना नदी का जलस्तर 230.27 मीटर पर दर्ज किया गया था। जबकि शुक्रवार सुबह आठ बजे जलस्तर 229.90 मीटर और शाम चार बजे 229.80 मीटर पर दर्ज किया गया। यहां से खतरे का निशान 231.50 मीटर पर है। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताा कि यमुना नदी में 25103 क्यूसेक पानी भी प्रवाहित किया गया है। इससे कोई खतरा नहीं हैं। खादर के किसान भी राहत महसूस कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *