July 31, 2026
Ph.2 (9)

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई दी गई।
सोमवार को नगर के विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुभाष चंद के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. योगेंद्र कुमार सहित समस्त प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं फूल—मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदारी, सौहार्दपूर्ण व्यवहार के प्रति अपनी पहचान रखते हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने विदाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. भूमेष कुमार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. हंसराज, डॉ. उत्तम कुमार, डॉ. डॉली, डॉ. रीनू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!