कैराना शामली

एआरटीओ की कार्रवाई, फिर भी दौड़ते रहे डग्गामार वाहन

एआरटीओ की कार्रवाई, फिर भी दौड़ते रहे डग्गामार वाह
— कुछ देर अभियान चलाकर की खानापूर्ति
— डग्गामार वाहनों पर नहीं हो रही प्रभावी कार्रवाई
कैराना। नगर में एआरटीओ ने सहारनपुर आरआई के साथ डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो डग्गामार गाड़ी व दो थ्रीव्हीलर पकड़कर सीज कर दिए। हैरत की बात है कि कुछ देरी के अभियान के बाद फिर से डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले से होता नजर आया। इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है।
शनिवार को एआरटीओ रोहित राजपूत ने सहारनपुर आरआई अमित कुमार सैनी के साथ नगर में पहुंचकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कांधला तिराहा और कोतवाली के निकट से दो डग्गामार ईको गाड़ी तथा दो थ्रीव्हीलर पकड़ लिए, जिन्हें नियमों का पालन नहीं करने पर सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान कुछ देरी के लिए डग्गामार वाहन चालकों में खलबली जरूर मची, लेकिन फिर से डग्गामार बदस्तूर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। अधिकारियों ने भी कुछ देरी के लिए अभियान चलाकर इतिश्री कर दी। यही कारण है कि नगर में डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बता दें, पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अवैध टैक्सी स्टैंड व डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भी परिवहन विभाग के अधिकारी डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। नतीजतन, सड़कों पर बेरोकटोक दौड़ते डग्गामार वाहनों को देखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *