March 11, 2026
Ph.1 (11)

कैराना। अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
गांव मोहम्मदपुर राई निवासी महमूद उर्फ मूदा स्कूटी पर सवार होकर कैराना से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खुरगान बाईपास फ्लाईओवर के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!