कैराना शामली

यमुना में डूबे युवक का मिला शव, मचा कोहराम

– दिनभर यमुना किनारे पर डटे रहे पालिकाध्यक्ष के पुत्र, परिजनों को दी दिलासा
कैराना। यमुना नदी में डूबे युवक की तलाश में दिनभर सर्च आॅपरेशन जारी रहा। मौके पर पालिकाध्यक्ष के पुत्र भी मौजूद रहे और पुलिस व गोताखोरों से वार्ता कर शीघ्र तलाश किए जाने की मांग की गई। 24 घंटे के बाद शाम के समय शव यमुना से बरामद हुआ। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी नईम, आसिफ व साजेब गुरुवार को यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना नदी में नहाने के लिए गए थे। तभी ब्रिज के निकट नहाने के दौरान आसिफ और साजेब गहरे कुंड में डूब गए थे। जबकि नईम बाल-बाल बच गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा गोताखोरों को लगाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इसके बाद शाम के समय साजेब के शव को बरामद कर लिया गया था। बाद में परिजन शव को बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के अपने साथ ले गए थे। शुक्रवार को दूसरे दिन भी प्राइवेट गोतखोरों द्वारा यमुना नदी में डूबे आसिफ की तलाश की गई। देर शाम के बाद सुबह फिर से पालिकाध्यक्ष शमशाद अहमद अंसारी के पुत्र मोहम्मद उमर अंसारी पहलवान यमुना किनारे पर पहुंच गए। वह दिनभर यमुना नदी पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार को दिलासा देने के साथ ही पुलिस एवं गोताखोरों से बातचीत की तथा युवक की शीघ्र तलाश करने की मांग की। शाम करीब छह बजे आसिफ का शव भी गोताखोरों ने बरामद कर लिया, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन शव को बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के साथ ले गए। यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी एसआई मनेंद्र सिंह ने बताया कि युवक का शव बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *