कैराना शामली

साहब! मुर्दा नहीं, जिंदा हूं मैं… — डीएम के पास पहुंची 97 साल की वृद्धा

— मृत दर्शाकर काट दी पेंशन, पुन: दिलाने की गुहार
कैराना। सरकारी महकमे के कारिंदों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 97 वर्ष की एक विधवा महिला को मृत दर्शाकर उसकी पेंशन काट दी गई। बेबस महिला डीएम के समक्ष पहुंची और खुद को जिंदा बताकर पुन: पेंशन दिलवाए जाने की गुहार लगाई है। डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
गांव रामड़ा निवासी असगरी ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व उसके पति की मृत्यु हो गई थी। उसके एक शादीशुदा बेटी है, जो ससुराल में रहती है। बाकी कोई संतान नहीं है। वह किसी तरह अपना गुजर—बसर कर रही है। महिला ने बताया कि उसे सरकार की ओर से पेंशन मिलती थी, लेकिन मृत दर्शाकर पेंशन काट दी गई, जबकि वह जिंदा हैं। महिला ने बताया कि पेंशन से बुढ़ापे में उसे काफी सहारा था। अब वह अपना पेट भरने के लिए भटक रही है। न जाने कैसे गुजर—बसर कर रही है। इस ओर कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। महिला ने अपनी बेबसी और दर्द बयां करते हुए पुन: पेंशन दिलवाए जाने की गुहार लगाई है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *