November 12, 2025

फसल नष्ट कर कब्रिस्तान भूमि कराई कब्जामुक्
कैराना। प्रशासन ने कब्रिस्तान की भूमि पर उगाई गई गोभी की फसल को जेसीबी मशीन से नष्ट करा दिया। मौके पर भूमि को कब्जामुक्त कराते हुए निशानदेही करा दी गई।
गांव रामड़ा में खसरा नंबर 257 रकबा .305 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। जहां दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर गोभी की फसल उगाने की शिकायत प्रशासन को मिल रही थी। सोमवार को तहसीलदार अर्जुन सिंह व नायब तहसीलदार गौरव सांगवान राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। जहां भूमि की पैमाइश कराते हुए जेसीबी मशीन चलवा दी। मौके पर खड़ी गोभी की फसल को नष्ट करा दिया, जिसके बाद भूमि को कब्जामुक्त कराने के साथ ही निशानदेही करा दी गई। साथ ही, पुन: अवैध कब्जा करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!