कैराना शामली

तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
कैराना। एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामले में एएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कांधला क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एएसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह गांव में अपनी मौसी के घर पर रह रही है। विवाद के चलते उसने अपने पति व पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रखा है। इसी के चलते पति घर पर नहीं था। आरोप है कि पति के साथियों ने मकान पर कब्जा कर लिया और सामान बेचने लगे। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। गत 31 अक्टूबर को पति से फैसले के लिए दो महिलाओं के कहने पर वह घर गई थी। आरोप है कि वहां तीन लोग थे, जिन्होंने उसे कमरे में खींच लिया। आरोपियों ने तमंचे के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। पीड़िता ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उसने एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *