व्यापारी के बेटे पर लोहे की रॉड से हमला
कैराना। व्यापारी के बेटे पर कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ कार्यालय के निकट अशोक की आयन स्टोर के नाम से सीमेंट और सरिया की दुकान स्थित है। शुक्रवार की प्रात: करीब छह बजे उनकी दुकान पर ट्राले में सीमेंट आया था, जिसे उसका पुत्र पीयूष उतरवाने के लिए गया था। आरोप है कि तभी पड़ोस के चार लोगों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, घटना के संबंध में अशोक की ओर से आरोपियों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी गई है।