April 21, 2026

आईटीबीपी के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
कैराना। आईटीबीपी के जवान को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में जवान की मौत हो गई। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव कंडेला निवासी विशाल उर्फ जोनी (28) आईटीबीपी का जवान था। शनिवार को वह किसी कार्य से शामली में गया था। बताया जा रहा है कि देर शाम शामली में गुलजारी वाला मंदिर के निकट अज्ञात वाहन ने जवान को कुचल दिया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दो बच्चों का पिता बताया गया है। वह अवकाश पर घर आया हुआ था। वहीं, गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!