February 14, 2026

जमानत पर आए अभियुक्तों को पुलिस की चेतावनी
कैराना। अवैध शराब और हथियार बरामदगी सहित अन्य मामलों में जमानत पर बाहर अभियुक्तों के साथ थानाध्यक्ष ने बैठक कर उन्हें सख्त चेतावनी दी है।
रविवार को कोतवाली परिसर में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने अवैध शराब तथा अवैध हथियार बरामदगी सहित अन्य मामलों में जमानत पर बाहर चल रहे अभियुक्तों की बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की कड़ी नजर है। पूर्व के मुकदमों से संबंधित अभियुक्तों की गतिविधियों को भी देखा जा रहा है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी झगड़े और अन्य घटनाओं में लिप्त पाए गए, तो उनके विरूद्ध दंडात्मक कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!