April 19, 2026

आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में वांछित गिरफ्तार

कैराना।पुलिस ने युवक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।

शुक्रवार को कैराना कोतवाली पर तैनात उपनिरीक्षक आनंद कुमार ने मुखबिर खास की सूचना पर गत आठ महीने पूर्व क्षेत्र के गांव मवी में सतबीर के पुत्र दीपक को आत्महत्या करने के लिए उकसाने के मामले में वांछित चल रहे मोनू पुत्र पोपल निवासी ग्राम मवी को गिरफ्तार किया हैं।पुलिस ने पूर्व में घटना में शामिल मृतक की पत्नी आरती,जोनी,इसरान व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।पुलिस ने गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त का चालान कर दिया हैं।

फोटो 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!