April 30, 2026
WhatsApp Image 2021-06-13 at 12.51.47 PM (1)

– कैराना में अपराधियों के विरुद्ध चलाया जाएगा विशेष अभियान
– कोतवाली प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर दिए दिशा-निर्देश
कैराना। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के विरुद्ध कैराना पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। अपराधों के लिप्त अभियुक्तों पर शीघ्र ही शिकंजा कसा जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इसके लिए कोतवाली प्रभारी ने पुलिस स्टाफ के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए हैं।
रविवार को कोतवाली परिसर में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर सिंह राणा ने चौकी प्रभारी, हल्का दारोगा, पुलिसकर्मियों व रंगरूटों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए कहा कि आपराधियों का ठिकाना सलाखों के पीछे हैं। ऐसे अपराधी, जिनका समाज में भय हो और किसी भी मामले में वांछित हो, तो उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। पुलिस का कर्तव्य है कि आमजन को भयमुक्त वातावरण दिया जाए। समाज व पुलिस के बीच विश्वास की कड़ी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने उपनिरीक्षकों को लंबित विवेचनाओं के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जिला बदर, गैंगस्टर, 110जी सीआरपीसी, बीट लिखाना, अपराधी का डोजियर बनाने के भी निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने यह भी कहा कि अवैध शराब, सट्टा, जुआ, स्मैक को जड़ से खत्म करने के लिए गणमान्य लोगों से समन्वय स्थापित करें। अवैध कार्य बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!