January 14, 2026
FB_IMG_1600090418957

शामली। अज्ञात वाहन द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी दशा गंभीर होने के कारण हर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
रविवार को झिंझाना निवासी रोहित कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली आ रहा था। बताया जाता है कि जब वे गांव की टिटौली के निकट पहुंचा तो इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल रोहित को शामली के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां से परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद उसको हार्ड सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!