कैराना शामली

यमुना नदी का जलस्तर मामूली घटा

कैराना। यमुना नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। उधर, हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने का सिलसिला जारी है।
पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा के चलते हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार शाम यमुना नदी 230.18 मीटर पर बह रही थी। जबकि रविवार सुबह आठ बजे जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। ड्रेनेज विभाग के जेई आशु कुमार ने बताया कि सुबह आठ बजे जलस्तर 230.10 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सुबह आठ बजे हथिनीकुंड बैराज से 17828 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। वहीं, शाम पांच बजे 15875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया और जलस्तर 230.05 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां से चेतावनी बिंदु 231 मीटर व खतरे का निशान 231.500 मीटर पर है। दूसरी ओर, तटवर्ती गांवों में बसे लोगों की चिंता अभी दूर नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *