March 12, 2026

सफाई अभियान चलाते छात्र-छात्राकैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयंसकों ने मेरी क्यारी सबसे न्यारी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के चल रहे शिविर में तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व एनएसएस वालंटियर चीनू शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर किया। सुनैना ने वंदना एवं सुष्मिता ने लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने द्वितीय दिवस की थीम यही धरा है स्वर्ग थीम पर स्वयं सजें वसुंधरा संवार दें अभियान के लिए कार्ययोजना को धरातल पर उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर छात्रा स्वयंसेविकाओं ने मेरी क्यारी सबसे न्यारी अभियान चलाकर महाविद्यालय परिसर की क्यारियों में सफाई की। वहीं, नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। जितेन्द्र, विशू, पारीक, सागर, अश्वनी, अन्नु, मुस्कान आदि का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!