IMG-20230801-WA0046

हुकुम सिंह के नाती अमेरिका में लड़ेंगे राष्ट्रपति पद का चुनाव                           2024 के चुनाव के लिए डॉ. हर्षवर्धन ने किया नामांकन, क्षेत्र में खुशी का माहौल
कैराना। प्रखर राजनीतिज्ञ और पश्चिमी उप्र के दिग्गज नेता रहे स्व. बाबू हुकुम सिंह के नाती एवं भारतीय मूल निवासी डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर ताल ठोक दी है। 2024 को होने वाले चुनाव के लिए उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी नामांकन दाखिल कर दिया है। इसे लेकर क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।
स्व. बाबू हुकुम सिंह की पुत्री एवं भाजपा नेत्री मृगांका सिंह ने मंगलवार को बताया कि पिछले करीब 35 वर्षों से उनकी बहन नंदिता सिंह व बहनोई त्रिभुवन सिंह अपने परिवार के साथ अमेरिका के न्यू जर्सी यूएसए में निवास करते हैं। जहां वह व्यापार करते हैं। उनके 38 वर्षीय बेटे डॉ. हर्षवर्धन सिंह पूर्व में चिकित्सा सेवा से जुड़े थे। धीरे धीरे वह राजनीति में आ गए। मृगांका सिंह के अनुसार, गत 22 जुलाई को डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी से नामांकन दाखिल किया है। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए वर्ष 2024 में चुनाव होना है। उधर, अमेरिका में भारतीय मूल एवं राजनीति के धुरंधर गुर्जर क्षत्रप नेता रहे स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह के नाती के नामांकन के क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है।

भाजपा राज्यसभा सांसद रहे नौनिहाल के हैं पौत्र
डॉ. हर्षवर्धन सिंह भाजपा के राज्यसभा सांसद रहे डॉ. नौनिहाल सिंह के पौत्र बताए गए हैं। डॉ. नौनिहाल सिंह उप्र के बुलंदशहर जिले के सोजना रानी गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2009 में 86 साल की उम्र में यूएसए में उनका निधन हो गया था। वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार में पोस्ट डॉक्टोरल, प्रबंधन में पीएचडी, अर्थशास्त्र में और समाजशास्त्र में दो मास्टर डिग्री तथा कानून में स्नातक डिग्री हासिल किए थे, जिन्होंने अमेरिका के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग में भारत के बीच अंतर सरकारी व्यापार पर बातचीत की थी।

हुकुम संग संभाली थी प्रचार की कमान
2017 के विधानसभा चुनाव में कैराना से भाजपा ने हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह को प्रत्याशी बनाया था। उस दौरान अमेरिका से कैराना पहुंचे डॉ. हर्षवर्धन सिंह ने अपने नाना हुकुम सिंह के साथ अपनी मौसी मृगांका सिंह के चुनाव की प्रचार की कमान संभाली थी। कंडेला सहित कई गांवों में घर—घर जनसंपर्क किया गया था। उस दौरान कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

ट्रंप को टक्कर देंगे हर्षवर्धन
मृगांका सिंह ने बताया कि डॉ. हर्षवर्धन सिंह अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को कड़ी टक्कर देंगे। इसके लिए वह चुनावी तैयारियों में भी जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!