कैराना शामली

तिरंगा यात्रा निकाल किया शक्ति प्रदर्शन

तिरंगा यात्रा निकाल किया शक्ति प्रदर्श
कैराना। नगर में भाकियू कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाल शक्ति प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को नगर के मुख्य मार्ग पर खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित भारतीय किसान किसान के ब्लॉक अध्यक्ष ऋषिपाल नंबरदार के नेतृत्व में संगठन के कार्यालय से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने मुख्य मार्ग से तिरंगा यात्रा निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि किसान एक है, यह किसानों की एकता और शक्ति का प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की ओर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा 2024 में खामियाजा भुगतना पड़ेगा। बाद में यह तिरंगा यात्रा जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा किसान व युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *