June 25, 2026

48 घंटे गुजरे, नहीं हुई शव की शिनाख्
कैराना। हाईवे किनारे खाई में मिले व्यक्ति के शव की 48 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस हरियाणा में शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
दो दिन पूर्व गांव पंजीठ चौराहे के निकट हाईवे किनारे खाई में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सोमवार को शव को मिले 48 घंटे बीत गए हैं, लेकिन पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई है। इसी के चलते पुलिस टीम हरियाणा राज्य के पानीपत में पहुंची और शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई है। इसके अलावा पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयासों में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!