
प्रतिनिधि मण्डल ने दरगाह हज़रत रायपुरी व शकुंभरी देवी मंदिर कर दर्शन मांगी मन्नतें
सहारनपुर(अबुबकर)
लोक जनशक्ति पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव रोली गुप्ता व प्रदीप कुमार राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व करते हुए समस्त पदाधिकारियों से मिलने सहारनपुर पहुंचे। जहां पर महिला प्रकोष्ठ से पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी उपाध्यक्ष शबनम चौधरी एवं सहारनपुर की महिला प्रकोष्ठ से महानगर अध्यक्ष शहजादी, सलीम चौधरी महानगर अध्यक्ष सहारनपुर, असजद खान जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सहारनपुर, अबू बकर वरिष्ठ नेता लोजपा सहारनपुर ने उनका जोरदार स्वागत किया।
पी डब्लू डी गेस्ट हाउस मे बैठक के बाद दरगाह हजरत रायपुर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए दुआ मांगी। उसके बाद शाकुंभरी देवी मंदिर दर्शन करने गए। उसके बाद कलियर दरगाह शरीफ पर माननीय चिराग पासवान जी सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत करने के लिए दुआ मांगी व चादर चढ़ाई।