IMG-20210321-WA0041

प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर किसान मेले का आयोजन

आदिल राणा
कांधला। खंड विकास कार्यालय के प्रांगण में प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मिशन किसान कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आय दोगुनी करनी की जानकारी देने के साथ हीं प्रगतिशील किसानों और महिलाओं को पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
खंड विकास कार्यालय में रविवार को किसान मेले और प्रदर्शनी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा सरकार के द्वारा प्रदेश के लोगों के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है। जिनका सीधा लाभ पात्र लोगों तक पहुंच रहा है। कृषि वैज्ञानिक एसपी सिंह ने कार्यक्रम में मौजूद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं गन्ने की खेती कर गन्ने को सीधा ना बेचकर गन्ने से गुड, शक्कर, खांड और बुरा बनाकर अपनी आए को दोगुनी कर सकती है। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डाक्टर विकास कुमार ने कहा कि महिलाएं गेहूं और धान की फसल को भी बाजार में न बेचकर गेहूं का आटा बनाकर पैकिंग कर बाजार में बेचे। पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने गांव इस्लामपुर घसौली निवासी किसान को कृष्णपाल को एक लाख पांच हजार रूपये कीमक का रूटा वेटर दिया गया, जिसमें किसान को 56 हजार रूपये का अनुदान सरकार की और दिया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री विरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार, एडीओ आईएसबी संदीप कुमार, एडीओ ऐग्रीकल्चर कलीराम, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव जैन, सभासद संजय मित्तल, पूर्व प्रधान नीरज मलिक सहित आदि मौजूद रहे।
—–
——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!