कैराना शामली

यमुना के कुंड में डूबे चाचा-भतीजा, तलाश जारी

यमुना के कुंड में डूबे चाचा-भतीजा, तलाश जार
– पूर्णिमा स्नान करने के दौरान हुआ हादसा, गोताखोर यमुना में कर रहे तलाश
कैराना। पूर्णिमा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान के दौरान चाचा-भतीजा गहरे कुंड में डूब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को लगाकर सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। देर शाम तक भी दोनों चाचा-भतीजे का कोई सुराग नहीं लग सका।
जनपद बदायूं निवासी नंद किशोर (19) व उसका भतीजा नन्हा (18) पानीपत जिले के सिवाह में एक फैक्ट्री में काम करते थे। बुधवार सुबह करीब दस बजे पूर्णिमा के अवसर पर दोनों चाचा-भतीजे अन्य साथियों के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे। बताया जाता है कि जब वह हरियाणा की ओर यमुना नदी में स्नान कर रहे थे कि तभी गहरे कुंड में डूब गए। वहां मौजूद उनके साथियों ने शोर मचा दिया और मामले की सूचना यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार मौर्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे के संबंध में जानकारी हासिल की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *