कैराना शामली

राशन वितरण में धांधली का आरोप

राशन वितरण में धांधली का आरो
कैराना। अलखैर कॉलोनी के लोगों ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायत की है।
गांव पंजीठ स्थित अलखैर कॉलोनी निवासी लोगों ने किसान मजदूर भारतीय संगठन के तहसील अध्यक्ष काजी जुनैद, मौलाना इम्दाद नदवी आदि के साथ में तहसील में डीएम को शिकायती पत्र दिया। बताया कि उनकी कॉलोनी में करीब 125 परिवार रहते हैं। उनके राशन कार्ड डीलर गांव के डीलर की दुकान पर लगते हैं। आरोप है कि डीलर द्वारा राशन वितरण में धांधली की जा रही है और उनकी कॉलोनी में राशन नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने राशन दिलवाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *